एक्सप्लोरर

Omicron: कोरोना का Asymptomatic पेशंट होना हो सकता है भारी, करें बचाव की पूरी तैयारी

Asymptomatic Carrier Of Covid-19: कोरोना वायरस के जितने भी वैरिऐंट अब तक आए हैं, उनमें ओमिक्रोन सबसे अधिक तेजी से फैल रहा है. हालांकि इसके लक्षण जल्दी नजर नहीं आ रहे हैं. जो कि अधिक खतरनाक स्थिति है.

Asymptomatic Omicron carrier: कोरोना वायरस का जो वेरिएंट इस वक्त सबसे अधिक तेजी से फैल रहा है, वह है ओमिक्रोन (Omicron). अब तक कोरोना के जितने भी वेरिऐंट आए हैं, उनमें ओमिक्रोन सबसे जल्दी स्प्रेड होने वाला वायरस है. हालांकि डेल्टा और अन्य वेरिऐंट की तुलना में यह कम घातक बताया जा रहा है. लेकिन इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती.

अधिक दिक्कत उन लोगों को है, जिनके घर में बुजुर्ग और बच्चे हैं. इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. बीमारी से डरना नहीं है लेकिन बच्चों को भी इससे बचाव को तरीकों के बारे में जरूर बताना है. आप सबसे पहले यह जान लें कि अगर आप ओमिक्रोन के एसिंप्टोमेटिक पेशंट हैं तो यह स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती है और वायरस को फैमिली में स्प्रेड होने से रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

कोरोना के जितने भी कैरियर हैं, इनमें एसिंप्टोमेटिक पेशंट सबसे रहस्यमयी तरीके से काम करते हैं. हालांकि यह वायरस खुद एक एसिंप्टोमेटिक पेशंट  के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, इस बारे में अभी सही-सही कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन इतना जरूरी है कि ऐसे व्यक्ति से जिन लोगों को इंफेक्शन फैलता है, उनके लिए कई मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं.

क्योंकि अभी हमारे पास वायरस (Covid-19) के बारे में अधिक जानकारी नहीं है और म्यूटेशन के बाद जिस तरह नए-नए वेरिऐंट आ रहे हैं, इन सबके बीच सिर्फ सावधानी और बचाव ही अपनी सुरक्षा के बड़े तरीके हैं. लेकिन इन सबके बाद भी यदि इंफेक्शन लग जाए और आप एसिंप्टोमेटिक पेशंट बन जाएं तो परेशानी को खुद पर हावी ना होने दें और सूझ-बूझ के इन तरीकों को अपनाकर वायरस स्प्रेड (Virus Spreading) होने से रोकें.

कौन होते हैं एसिंप्टोमेटिक पेशंट?

एसिंप्टोमेटिक पेशंट किसी भी बीमारी या इंफेक्शियस डिजीज (Infectious Disease) से ग्रसित वे लोग होते हैं, जिन्हें बीमारी तो हो चुकी होती है. लेकिन इसके लक्षण इनमें दिखाई नहीं देते हैं. इस बारे में विश्वव स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि एसिंप्टोमेटिक पेशंट ऐसे वायर के ऐसे कैरियर होते हैं, जो लैबोरेट्री से कंफर्म्ड केस होते हैं. लेकिन इनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे होते. यानी व्यक्ति कोरोना का मरीज बन गया है, दूसरे लोगों में भी कोरोना फैल रहा है, लेकिन खुद उसे ना फीवर होता है और ना ही सांस लेने में कोई दिक्कत होती है. जबकि उसके संपर्क में आने से कोविड पॉजिटिव हुए लोगों में ये समस्याएं हो सकती हैं.

ओमिक्रोन के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक बार अगर ओमिक्रोन फैलना शुरू हो गया तो ये जल्दी ही कम्युनिटी स्प्रेड का रूप ले लेगा. क्योंकि इस वायरस से पीड़ित 70 प्रतिशत पेशंट्स में बीमारी के लक्षण ही नजर नहीं आ रहे हैं. यानी ये सभी एसिंप्टोमेटिक पेशंट हैं. जबकि इनकी वजह से दूसरे लोग तेजी से वायरस की चपेट में आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हर समय अकेलापन लगता है, रोना आता है? इस मानसिक स्थिति को न करें अनदेखा

इसलिए डरा रहा है ओमिक्रोन

ओमिक्रोन को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इसलिए अधिक चिंतित हैं और लोगों को बार-बार सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं. क्योंकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कोरोना के किसी भी अन्य वेरिऐंट में इतनी बड़ी संख्या में एसिंप्टोमेटिक पेशंट नहीं मिले हैं, जितने की ओमिक्रोन में मिल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, 3 जनवरी तक मुंबई में ओमिक्रोन के जितने भी केस सामने आए हैं, इनमें 90 प्रतिशत मरीज एसिंप्टोमेटिक हैं.

4 जनवरी तक जारी हुए अलग-अलग हेल्थ डेटा के अनुसार, ताजा लहर में देश के अंदर ओमिक्रोन के 37, 379 केस दर्ज हुए हैं तो कोविड-19 के 1,892 केस सामने आए हैं. जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 124 मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी है. 

बचाव के तरीके 

आप अगर एसिंप्टोमेटिक पेशंट  हैं तो जाहिर है आपको नहीं पता कि ओमिक्रोन ने आपको घेर लिया है. इसलिए अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा के लिए आप कुछ खास टिप्स को जरूर फॉलो करें. फिर चाहे आप संक्रमित हैं या नहीं.

  • मास्क हर समय पहनना है
  • सोशल डिस्टेंस का पालन करना है
  • डाइट का पूरा ध्यान रखें
  • कोई भी सामान छूने से पहले और छूने के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें
  • खुद सर्दी-जुकाम से बचाकर रखें
  • बच्चों को भी हाइजीन का महत्व सिखाएं
  • कुछ भी खाने से पहले हाथ साबुन या हैंडवॉश से धोकर साफ करें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद कमजोर नहीं होंगी हड्डियां, खाने में शामिल करें ये चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके
Brain Fog Symptoms: 30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
30 की उम्र में भूलने लगे हैं छोटी-छोटी बातें, कहीं आपके दिमाग पर 'ब्रेन फॉग' तो नहीं छा रहा?
Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget